Monday, 19 November 2018

पढाई लिखाई





लघुकथा
 पढाई लिखाई
सुबह सुबह  पचासी वर्षीय दादा जी सैर करने निकले ही थे कि कुछ दूर चलने पर क्या देखा कि दो नौजवान एक आटो वाले से पूंछताछ कर रहे थे। देखने  और बातों को सुनने से महसूस हुआ कि बाहरी लडके
"क्यों भाई ये विद्या कॉलेज कहाँ है?"
"पता क्या लिखा है?"
दोनों ने मोबाइल की स्क्रीन को पढने की कोशिश की
"करांची रोड़, मौदा,"
आटो वाला पता सुनकर दो मिनट दिमाग के घोड़े दौड़ाया और फिर कुछ सोचकर बोला।
"लगता है बाबू गलत शहर उतर गये हो।"
"क्या बकता है बे। ये सतना है ना?"
"सतना तो है पर यह पता नहीं पता।"
दादा जी को माजरा समझ मे आ गया । उन्होने दोनों नौजवानों को पास बुलाया और  पूंछा क्या बात हो गई है, 
दादा जी को वो मोबाइल दिखाते हुए बोले, 
"आप  ही हमारी मुश्किल सुलझाइये, आटो वाला कह रहा है कि आप लोग गलत शहर आ गये हैं। यह पाकिस्तान का पता लगता है।"
दादा जी ने मोबाइल देखा और धीमी हंसी हंसते हुए आटो वाले से बोले 
"ऐ !इन्हे विट्स कालेज करही रोड ले जाओ।"
उन दोनों को विदा करते हुए दादा जी उनसे कहा,"ऐसी पढ़ाई लिखाई का क्या मतलब जो विद्यार्थियों को सिर्फ कागज के टुकड़े जैसी डिग्री तो देती है पर ज्ञान नहीं।"
सुनकर दोनों नौजवान दादाजी की ओर ताकते ही रह गए और ऑटो आगे बढ़ गयी। 


अनिल अयान, सतना

Saturday, 15 September 2018

अपमान का घूँट

लघुकथा
अपमान का घूंँट

रामपाल जी बहुत ही सीनियर शिक्षक और बहुत अच्छे संचालक भी हैं। सभी उनका सम्मान करते हैं। आज स्वामी विवेकानंद जयंती स्कूल मे मनाई जा रही थी परंतु साजिशन उनको संचालन न देकर किसी अवस्थी जी को संचालन दिया गया।।
      कार्यक्रम की सारी तैयारी पूरी हुई सांसाद और समाज सेवी राय साहब मुख्य अतिथि के रूप मे  मंच तक आ गये। अध्यक्ष जी का इंतजार होने लगा । ऐन मौके पर पता चला कि अध्यक्षता करने वाले ज्वाइंट डायरेक्टर आज नहीं आ पाएगें। फौरन स्थानीय जाने माने शिक्षाविद को अध्यक्षता सौंपी गई। राय साहब बोले "क्या देरी है भाई।। कार्यक्रम शुरू करवाएँ।"
इतना  संचालन करने वाले अवस्थी जी नदारत हो गये। रामपाल जी ने अवस्थी जी से चर्चा किये तो पता चला कि स्कूल के पूर्वछात्र और वर्तमान मे जाने माने गुंडे ने यह कहा है कि अगर इसको अध्यक्षता सौंपी तो सबकी खैर नहीं। कार्यक्रम की ईंट से ईंट बजा दूंँगा।

तिवारी जी बोले- प्रिंसिपल सर ,अब किसे आप बनाएगें अध्यक्ष? कोई विकल्प नहीं है। अवस्थी जी ! क्यों स्कूल की बदनामी करवा रहें हैं जाइये संचालन करिए।
प्रिंसिपल ने भी अवस्थी जी को यही बात बोला
अवस्थी की की डर के मारे सिट्टी पिट्टी गुम थी।
आखिरकार रामपाल जी ने संचालन का रिस्क लिया। कार्यक्रम सम्मान पूर्वक समाप्त हुआ। विघ्नसंतोषी गुंडा रामपाल जी को देख कर उल्टे पैर लौट गया।
  रामपाल जी बाहर की गोमती मे चाय का अंतिम घूंट खत्म करने ही वाले थे। वो गुंडा फटफटिया अचानक रोकते हुए बोला-
"गुरू जी को प्रणाम करता हूँ।आपके बहुत अहसान है मुझ पर। आप मुझको घर से सोटा मारते हुए लाते थे। पढाया लिखाया मुझे ,मै ही काबिल नहीं बन पाया, पर ये बताइये कि आपने मेरी धमकी के बाद भी संचालन क्यों किया? आपको मेरी गुंडई का भय नहीं है क्या?
आप बहुत तीस मार खाँ बने हुए थे। "
रामपाल जी का हाथ पकड़ते हुए अपने सिर पर उसने रखा और कहा "आप थे तो कुछ नहीं बोला, कोई और होता तो बजा कर रख देता। आशीर्वाद बनाए रखिएगा इस अभागे पर।"

रामपाल जी अपलक उसके संवादों को सुनते रहे। चरण छूकर वो तूफान की तरह उनका सम्मान छीनते हुए  फटफटिया से रफूचक्कर हो गया।।।

अनिल अयान।।।

न्यूनतम समर्थन मूल्य

लघुकथा - न्यूनतम-समर्थन-मूल्य
कलुआ धान की फसल बेंचकर घर लौटा तो उसकी मेहरारू ने लोटा भर पानी देते हुए पूंछ बैठी
"का रमुआ के बापू बिक गयी फसल? कितना मिला मंड़ी से"
"अब तुम्हे का बताएं चार दिन बिताय के  तौल मिली। ससुरा कौनो सुनतै नहीं रहा। तीन दिन हांँथ पैड़ जोडे हम। " कलुआ ने पानी गटकते हुए कहा।
"तब तौ जो रूपिया कौडी तुम लिए रहे वहौ खरच दिये हुइहौ।" मेहरारू ने कहा
"कुछू फायदा न भया तो एक पल्लेदार का 100 रूपैया देन पड़ा। तब जाकर तौली गयी धान! ५० रूपिया के हिसाब से बिकी है थस क्विंटल।" कलुआ ने कहा
"तुम तौ कहत रहो कि 175 के हिसाब से बिकी। न्यूनतम समर्थन मूल्य सरकार लागू करिस ही। या कैसन हिसाब आय।" मेहरारू निराश हुई गयी।
"अब का बताई इ फसल मा इतना खर्चा है कि या तो चुकावैं मा लग जई। बनिया के यहां तो कुछ ज्यादै मिल जात।" कलुआ को रूलाई छूट गई।
"अब ता चना बोवा तुम और बनिया का बेंचा। मंड़ी ता ससुरी लूट लिहिस हमका। या मंडी नासकाटी पढ़े लिखें वाले के खातिर आय। हमरे खातिर नहीं।" मेहरारू ने समझाया।
" अब हमै समझ आय गा बनिया तो हम पंचन का समझत है और तुरंत फसलौ लेत है। मंडी मा मूल्य तो कछु नहीं। समर्थन भी नहीं मिलत आय। काहे का न्यूनतस समर्थन मूल्य।" कलुआ ने मेहरारू को ढाँढ़स बंँधाया।

अनिल अयान।।।


Thursday, 17 May 2018

क्रैडिट

चित्र आधारित लघुकथा।

क्रैडिट

उफ ये थोड़ा सा वेतन और असीमित आवश्यकताएं, कैसे पूरी करोगे तुम?  पत्नी ने चाय का कप शिक्षक पति को थमाते हुए कहा।

कुछ ट्यूशन, कुछ बचत, नहीं तो फिर सैलेरी के एकाउंट से क्रैडिट कार्ड तो  है ही। मेरे सभी साथी यही तो करते है।? पति ने पत्नी को संतुष्ट करने की कोशिश की।

"पर अगर तुम लिमिट क्राॅस किये तो पेनाल्टी भरने को तैयार रहना, परिवार मे अचानक के खर्चे भी तो आते हैं बिन बुलाए मेहमान की तरह। जितने की सुविधा नहीं उतने की आफत भोगो। क्रैडिट खराब होगी वो अलग। " पत्नी ने चिंता जाहिर की।

" तुम घर सम्हालो बाकी मै सब सम्हाल लूंगा। वैसे बैंक मे खुद की क्रैडिट गहन रखकर ही क्रैडिट कार्ड की भीख मिलती है।" पति ने चाय का कप रखा और ख्वाबों को क्रैडिट करने चल दिया।

अनिल अयान, सतना